फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मामा की मौत भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत हो गई और उनका भांजा घायल है। मृतक रामनगर निवासी प्रवीण कुमार (40) कैटरिंग का काम करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने भांजे गुलशन के साथ पैदल ही काम पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों मारकंडा पुल के पास पहुंचे तो अचानक पंजाब नंबर की सफेद कार ने तेज रफ्तार से प्रवीण को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवीण सड़क किनारे की ग्रिल से टकराकर नीचे गिर पड़े।
गुलशन ने पुलिस को बताया कि कार चालक कुछ देर वहां रुका लेकिन फिर बिना किसी मदद किए मौके से भाग गया। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से प्रवीण को एंबुलेंस से शाहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें