कुरुक्षेत्र। पिपली से शहर की तरफ प्रवेश करता ट्रक। संवाद
कुरुक्षेत्र। कांवड़ यात्रा के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। परंतु गीता द्वार से देवीलाल चौक तक बड़े वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। इससे कांवड़ियों व आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गति के वाहन श्रद्धालुओं को परेशानी दे रहे हैं।
सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी रामकरण ने बताया कि पुलिस प्रमुख चौराहों पर नजर रख रही है। केवल जरूरी सेवाओं के वाहन ही विशेष अनुमति से दाखिल होते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग, चिकित्सा व पेयजल इंतजाम हैं। नियमों के उल्लंघन पर चालान सहित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गश्त बढ़ाने और वाहन चालकों से कम गति व नशा रहित यात्रा की अपील की।