फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व मच्छर दिवस पर स्कूली छात्राओं को जागरुक करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्व - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए कुरुक्षेत्र में अभियान चलाया। 20 अगस्त को टीमों ने घर-घर पहुंचकर मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की जांच की। इस दौरान 3,462 घरों और 12,439 पानी के कंटेनरों की जांच की गई। 12 घरों और 14 कंटेनरों में मच्छर का लार्वा मिला, जिस पर पांच लोगों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग के अनुसार, इस साल जिले में अभी तक मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। विभाग ने 20 अगस्त को 108 ब्लड स्लाइड और 10 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किए। अब तक कुल 54,654 ब्लड स्लाइड और 2,502 आरडीटी किए जा चुके हैं। डेंगू को लेकर भी विभाग की नजर बनी हुई है। अब तक 1,354 सैंपल लिए गए, जिनमें दो मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं, इनमें से एक मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ था और एक ठीक हो चुका है। अभी तक डेंगू से किसी मौत की सूचना नहीं है।

जागरूकता और बचाव के उपाय
स्वास्थ्य विभाग ने 19 अगस्त को गोबिंदगढ़ और अनाज मंडी क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। गीता स्कूल और कलाल माजरा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बचाव के उपाय बताए गए। सेक्टर-4 पॉलिक्लीनिक से बाइक रैली भी निकाली गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने कूलर, पानी की टंकियों और पशु-पक्षियों के बर्तनों की नियमित सफाई की सलाह दी। बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें