फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के खिलाफ सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
पटेल नगर में महिला के खून की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तापमान बढ़ने के साथ-साथ मच्छर जनित बीमारियां फैलने का अंदेशा बना गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम के लिए कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग की टीमें घर-घर दस्तक देकर बुखार से पीड़ित मरीजों के सैंपल एकत्रित कर रही है। इतना ही नहीं, सैंपलिंग के साथ-साथ लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की एमपीएचडब्ल्यू संजय शर्मा, धर्मेंद्र सरोहा, नसीब सिंह व प्रदीप कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में हर घर दस्तक देकर आमजन के रक्त की जांच कर रहे हैं। साथ ही लोगों के संपर्क सूत्र एकत्रित किए जा रहे हैं, ताकि मलेरिया की पुष्टि होने पर तुरंत सूचित किया जा सके। बता दें कि पिछले साल दो से तीन मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें लोगों को सलाह दे रही हैं कि पानी को हमेशा ढक कर रखें। आसपास पानी एकत्रित न होने दें। सप्ताह में एक बार कूलर व होदी को साफ करें। पानी से भरे गड्ढों में मिट्टी भर दें, अगर संभव हो तो जमा पानी में डीजल या दवा डाल दें। मच्छरों से बचने के लिए खासकर गर्भवती महिलाएं और बच्चों को मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। घर के दरवाजे बंद रखें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। तेज बुखार, सर्दी व कंपन होने पर तुरंत जांच कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें