फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13वें कोरोना वायरस सैम्पल की रिपोर्ट भी आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस जैसी महामारी से सभी जहन में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन जिस बुजुर्ग की संदिग्ध कोरोना वायरस के चलते मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट वीरवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में 1 अप्रैल की रात्रि एक संदिग्ध मरीज का सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

बता दें कि गत रात्रि पिहोवा के एक गांव निवासी बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिससे उपचार के लिए पिहोवा सीएचसी पहुंचाया गया था। जहां से संदिग्ध मरीज देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया था। यहां भी चिकित्सकों ने उक्त मरीज को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए कोविड-19 सैंपल लिया है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चिकित्सकों का कहना है कि उक्त बुजुर्ग पिछले लंबे समय से टीबी की चपेट में आया हुआ था व सांस के अन्य बीमारी से ग्रस्ति था। इस मरीज के फेफडों में बहुत अधिक मात्रा में पस भी थी। इसकी वजह से ही मरीज सांस नहीं ले पा रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग का शव परिजनों को सौंप दिया है। सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 13 मरीजों के सैंपल लिए हैं, जो नेगेटिव आए हैं। सीएमओ ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक 2298 लोग विदेशों से आए है। इनमें से 2169 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। इसमें से 1161 लोग वह है जो पिछले 28 दिन पहले ही भारत में आएं है और 1008 लोगों को घर में ही स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 13 लोगों के सैंपल कोरोना वायरस के लिए लैब में भेजे गए है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें