फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान एक राहत भरी खबर सामने आई है। दो माह बाद कुरुक्षेत्र में रविवार को कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। 21 दिसंबर के बाद जिले में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रही है। गिरते कोरोना संक्रमण का आंकड़ा देख स्वास्थ्य विभाग को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

रविवार को एक साथ रिकवर होने पर 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 63 तक रह गई है। इनमें से 30 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 33 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अब तक 26 हजार 290 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। विभाग द्वारा अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 154 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में 105 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए 679559 में से 652081 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.30 फीसदी पर पहुंच गया है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 26 हजार 744 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 हजार 290 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जिले में कुल 391 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 65 स्थानों पर कोवैक्सीन और 82 जगह पर कोविशील्ड व कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें