फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 155 लोगों के स्वास्थ्य की गई जांच

विज्ञापन
पिहोवा। गांव भटेड़ी में आयोजित नवीन संकल्प शिविर में महिला की जांच करती चिकित्सक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 11
विज्ञापन

पिहोवा। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से भटेड़ी गांव में नवीन संकल्प शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को मेडिकल व सांसद की ओर से चलाई गई अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में 135 मरीजों की ओपीडी जांच की गई जबकि 20 के लैब टेस्ट हुए। ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दवाइयां दी गईं। शिविर में 155 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की पहल पर शुरू किए गए इन शिविरों में मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल है, जिसमें मुफ्त दवाइयां, चिकित्सा परामर्श और टेस्ट की सुविधाएं दी जाती है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में गांवों के लोगों द्वारा इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाया जा रहा है। शिविरों में सांसद की ओर से शुरू की गई नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी जाती है ताकि जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिल सके। इसी कड़ी में नवीन संकल्प शिविर के तहत 76 लोगों को लाभ पहुंचाया गया, जिसमें से सात यशस्वी योजना से संबंधित आवेदक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें