फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव में जांचा जा रहा पर्यटकों का स्वास्थ्य

Tue, 18 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत सरस व शिल्प मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेले में स्टॉल नं 2 और 572 लगाई गई हैं।
विज्ञापन

स्टॉल पर मौजूद फार्मासिस्ट सचिन शर्मा और रजत सिंगला ने बताया कि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ होती है तो उसे संबंधित दवाइयां मौके पर ही दी जा रही हैं। स्टॉल पर करीब 44 तरह की दवाइयां हैं और मौके पर दो डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट, चार वार्ड ब्वाय और एक चालक तैनात है। उन्होंने बताया कि स्टॉल के साथ साथ मेले में स्टॉल के नजदीक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई हैं, जिस पर चालक महिपाल तैनात हैं।
फार्मासिस्ट सचिन शर्मा और रजत सिंगला ने बताया कि ज्यादातर जो लोग स्टॉल पर आ रहे है उन्हें कुछ को खांसी और कुछ को बदन दर्द रहता है, उन्हें मौके पर ही प्रथम चिकित्सा के साथ-साथ दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें