फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चाकू से पेट पर किए थे 12 से 13 वार, सोमवार देर रात हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में मंगलवार सुबह मिले अज्ञात सिरकटे शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 72 घंटे बीतने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम बोर्ड में फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी और डॉ. गौरव में शामिल रहे। डॉ. सैनी के अनुसार जांच में पता चला कि मृतक ने मृत्यु से चार से पांच घंटे पहले भोजन किया था। उसके पेट और छाती पर चाकू से किए गए 12 से 13 गहरे घाव मिले। अनुमान है कि हत्या सोमवार देर रात एक से पांच बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिए पुलिस ने पड़ोसी जिलों के थानों में सूचना भेजी है। पिपली से थर्ड गेट मार्ग सहित आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मृतक के पास मिली कृत्रिम टांग से सुराग तलाशने के लिए पुलिस जयपुर की एक संस्था तक पहुंची है, जो दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करती है। हालांकि वहां से कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। थाना कृष्णा गेट प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस टीम अब गुमशुदा सिर की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। मामले में पुलिस ने जल्द कोई बड़ा खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें