फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाबैन में समर्थ शिशु श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीराम कथा का शुभारंभ करते पंडित श्याम स्वरूप। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बाबैन। हिंदू शिक्षा समिति की ओर से संचालित रिपु सदन सिंह गीता विद्या मंदिर बाबैन में शुक्रवार को समर्थ शिशु श्रीराम कथा का भव्य और श्रद्धापूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उज्जैन से पधारे परम पूजनीय पंडित श्याम स्वरूप की ओर से कथा वाचन के साथ किया गया। कथा से पूर्व विद्यालय परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष फकीर चंद शर्मा, बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, संगठन मंत्री विजय नड्डा, सहसंगठन मंत्री बालकिशन, हिंदू शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष चेतराम शर्मा, विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम सैनी, कोषाध्यक्ष सतप्रकाश सैनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पंडित श्याम स्वरूप ने कहा कि समर्थ शिशु श्रीराम कथा का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को स्थापित करना है। उन्होंने श्रीराम के बाल स्वरूप, आज्ञाकारिता और आदर्श जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला, जिसे उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धा से श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें