फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने नहीं दिया ध्यान: मान सिंह

Fri, 29 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ की बैठक वीरवार को जाट धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मान सिंह ने की जबकि मंच का संचालन श्रीकृष्ण शर्मा ने किया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में मान सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष संघ द्वारा करनाल में दिए गए धरने के बाद मुख्यमंत्री से मांगों को लेकर बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की सभी मांगों को लागू करने बारे आश्वस्त किया था। लेकिन, एक वर्ष पूरा होने के बाद भी मांगपत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी वजह से सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

बैठक में फैसला लिया गया कि चार अगस्त को जिले के सभी रिटायर्ड कर्मचारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध बिगुल बजाएंगे। इसी कड़ी में नौ अगस्त को करनाल में महारैली आयोजित की जाएगा और दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल होगी। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी यदि प्रदेश सरकार ने मांगों को नहीं माना तो 21 सितंबर को करनाल स्थित मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, बलबीर, रामनारायण, केसी वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मदनगोपाल शर्मा, रामगोपाल, मनीराम, रुपेंद्र सिंह, महेंद्र बडालवा और महेंद्र सिंह सहित अन्य रिटायर्ड कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें