फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हविश ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

विज्ञापन
शाहाबाद। डीएवी सेंटेनरी पब्लिकस्कूल में रजत पदक विजेता हविश सग्गू का स्वागत करते प्रधानाचार्य ज - फोटो : विशाल (फ़ाइल फोटो)
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हविश सग्गू ने दूसरी ओपन हरियाणा स्टेट कनिष्ठ और वरिष्ठ पुरुष और महिला वर्ग की क्योरूगी और पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। हविश की इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य जीवन शर्मा ने हविश सग्गू के अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो संगठन और जिला कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह चैंपियनशिप कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। इसमें 29 किलो भार वर्ग के अंतर्गत हविश सग्गू ने रजत पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम एक बार फिर बुलंदियों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

हविश के लिए यह चैंपियनशिप बहुत कारगर सिद्ध होगी क्योंकि व्यक्तिगत रूप से जब भी कोई विद्यार्थी किसी भी खेल में विशेष उपलब्धि प्राप्त करता है तो उस विद्यार्थी के लिए तो भविष्य के मार्ग प्रशस्त होते ही हैं, साथ ही स्कूल को भी ऐसे खिलाड़ी मिल जाते हैं जो स्वयं मेहनत से अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए स्कूल और अध्यापक हमेशा हर संभव सहायता करने के लिए कृत -संकल्प होते हैं। स्कूल पहुंचने पर हविश सग्गू का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर हविश सग्गू के पिता अमरजीत और माता अंजू बाला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें