फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुहावा और बेरथली में लगाए गए शिविर, 137 ने उठाया लाभ

विज्ञापन
शाहाबाद। ​शिविर में जांच करवाती महिला। विज्ञप्ति - फोटो : विशाल (फ़ाइल फोटो)
विज्ञापन
शाहाबाद। नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को गांव बुहावा और बेरथली में नवीन संकल्प शिविर लगाए गए। शिविरों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट भी उपलब्ध रही। टीम ने दोनों गांवों के 137 मरीजों को उचित परामर्श के बाद निशुल्क दवाइयां प्रदान की, जबकि 27 मरीजों के टेस्ट भी किए गए। इसके अतिरिक्त इन शिविरों में 61 लोगों ने अपने कागजात संबंधित अनेक प्रकार के सुधारात्मक कार्य करवाए। चार लोगों ने नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी ली। सांसद के कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से नवीन संकल्प शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य, सांसद नवीन जिंदल की जनसेवा भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें