कुरुक्षेत्र। त्रिची में आयोजित हीरक जयंती राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जंबूरी में भाग लेने वाले ह
कुरुक्षेत्र। त्रिची (तमिलनाडु) में आयोजित हीरक जयंती राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जंबूरी में भाग लेकर लौटे जिले के दल का सम्मान समारोह एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट एवं गाइड संतोष शर्मा ने दल के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने दल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कहा कि आपका यह साहसिक और अनुशासित प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी में हरियाणा के दल 21 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। समारोह में गीता विद्यालय कुरुक्षेत्र के आठ स्काउट एवं स्काउट मास्टर महावीर सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्योंसर के सात स्काउट एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त देशराज, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना से चार स्काउट एवं गाइड कैप्टन रेणुका, जिला संगठन आयुक्त बीरेंद्र तथा राष्ट्रीय मुख्यालय से स्टेट में शामिल संदीप आर्य एवं वेंकट रमन ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र वालिया ने की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मदान ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।