फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मुख्यमंत्री ने बस अड्डे पर खड़े लोगों को देख रूकवाया काफिला, हाथ जोड़कर की राम-राम

Wed, 06 Nov 2024 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गाड़ी से उतर हाथ जोड़कर लोगों को राम-राम की। उन्होंने लोगों की मन की बात सुनी तो गले भी लगाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बस अड्डे पर खड़े लोगों को देख रूकवाया काफिला, हाथ जोड़कर की राम-राम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक अंदाज बुधवार को उस समय भी देखने को मिला जब अपने धन्यवादी दौरे के दौरान उन्होंने अचानक ही मथाना बस अड्डे पर खड़े लोगों को देख काफिला रूकवा लिया और गाड़ी से उतर सभी को राम-राम की। लोगों को गले भी लगाया तो चुनाव में जीत का आभार जताते हुए उनके मन की बात भी सुनी। मुख्यमंत्री का यह अंदाज देख सभी हैरान रह गए तो बाद में चर्चाएं भी शुरू हो गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने हलके में पहली बार चुनाव जीतने पर लोगों का धन्यवाद करने के लिए नौ गांवों में पहुंचे थे। वे जब बीड मथाना के कार्यक्रम से गांव दबखेड़ा में लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गांव मथाना के बस स्टैंड पर आम नागरिक एक समूह में खड़े हुए थे और मुख्यमंत्री के काफिले की तरफ निहार रहे थे। मुख्यमंत्री  ने एकाएक अपने काफिले को रूकवा लिया और गाड़ी से उतरकर लोगों को सबसे पहले हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग गदगद हो उठे। यहां पर करीब दो से तीन मिनट मुख्यमंत्री ने नागरिकों से बातचीत की और लोगों के साथ अपने मन की बात को साझा किया। लोगों ने भी लाडवा हलके के विकास में चार चांद लगाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा हलके की सबसे बड़ी मांग पिहोवा से यमुनानगर तक फोर लेन करने और लाडवा से बाईपास निकालने की मांग को पूरा कर दिया गया है और इस परियोजना को शीघ्र अति शीघ्र अमलीजामा भी पहना दिया जाएगा। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव सोंटी में महिलाओं के समूह को देखकर भी काफिला रूकवा लिया और उनका भी हाथ जोड़कर आभार जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का महिलाओं और आम नागरिकों ने जीत की खुशी पर मुंह मीठा करवाया और यहां पर भी मुख्यमंत्री करीब पांच मिनट लोगों से बातचीत करते रहे। इन लोगों ने गांव सोंटी के साथ-साथ अपने आस-पास होने वाले विकास कार्यों की बात भी रखी। इन नागरिकों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस हलके के एक-एक गांव का विकास कार्य करवाया जाएगा और हलके को मॉडल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें