फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra NIT: परिसर में है भारत-पाक युद्ध के समय का सबसे आधुनिक टी-55 टैंक, अब लहराएगा 72 फीट ऊंचा तिरंगा

Wed, 06 Nov 2024 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में तिरंगा स्थापना को लेकर एनआईटी परिसर में गौरव का माहौल है। एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि तिरंगा देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। एनआईटी परिसर में तिरंगा स्थापित करने से विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम और सद्भावना जागृत होगी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र एनआईटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) के प्रशासनिक भवन के सामने 72 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। इसका उद्घाटन सात नवंबर को सांसद और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल करेंगे। तिरंगे के लिए प्रशासनिक भवन के सामने स्तंभ लगा दिया गया है। 72 फीट ऊंचा तिरंगा सात से आठ किलोमीटर की दूरी से दिखाई देगा तो वहीं छात्र-छात्राओं में देशभक्ति भावना बढेगी।

विज्ञापन


तिरंगा स्थापना को लेकर एनआईटी परिसर में गौरव का माहौल है। एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि तिरंगा देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। एनआईटी परिसर में तिरंगा स्थापित करने से विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम और सद्भावना जागृत होगी। इसी भावना को लेकर परिसर में गत माह भारत-पाक युद्ध के समय का सबसे आधुनिक टी-55 टैंक रखा गया है। ताकि इससे विद्यार्थी जीवन में कड़ी मेहनत कर जीत हासिल करने की प्रेरणा लेते रहे। तकनीकी शिक्षा के साथ  देश प्रेम के साथ विद्यार्थियों को जोड़ना संस्थान की पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें