कुरुक्षेत्र। डिपो में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र मेन डिपो से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालु अब बस के माध्यम से यात्रा नहीं कर पाएंगे। इसके संदर्भ में यात्रा सेवा को बंद करने के लिए महाप्रबंधक ने आदेश जारी कर दिए। आदेशानुसार 152-डी मार्ग से होकर जाने वाली खाटू श्याम बस सेवा को बंद करने का कारण आय की कमी बताई गई।
पत्र में दलील दी कि इस रूट पर यातायात की आय बहुत कम आ रही है। इस कारण रोडवेज को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। संचालन बंद करने के बारे में महाप्रबंधक की ओर से 28 अप्रैल को आदेश दे दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की मांग पर सोमवार, वीरवार और शनिवार को यह धार्मिक बस शाम सात बजे नए बस अड्डे से निकलती थी और पुराना अड्डा, थर्ड गेट, ज्योतिसर, लोहार माजरा, मुस्तापुर से 152-डी से नारनौल होती हुई अगले दिन सुबह खाटू नगरी पहुंचती थी।
कुरुक्षेत्र। डिपो में खड़ी रोडवेज बस। संवाद