फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप के टीम इवेंट में हरियाणा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित केएआई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जोश और प्रतिभा देखते ही बन रहा है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों से करीब ढाई हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर कराटे प्रेमियों और प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर दिखा।
विज्ञापन



चैंपियनशिप के दौरान इनडिविजुअल और टीम केएटीए के मुकाबले आयोजित किए गए। चीफ टेक्निकल डायरेक्टर सुशील शर्मा ने बताया कि टीम केएटीए में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। पंजाब की टीम ने दूसरा स्थान पाया, जबकि मध्यप्रदेश तीसरे और वेस्ट बंगाल चौथे स्थान पर रहा। वहीं इनडिविजुअल केएटीए मुकाबलों में आंध्रप्रदेश की टीम सबसे आगे रही और पहला स्थान हासिल किया। वेस्ट बंगाल की टीम ने दूसरा स्थान पाया, मध्यप्रदेश तीसरे और हरियाणा की टीम चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और इसी तरह निरंतर अभ्यासरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर योगेश कारोड़ा, वैकुंठ सिंह, जयदेव शर्मा और अमित गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें