मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्षों, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों को आगामी चुनावों को लेकर मंत्र दिया तो वहीं कहा कि हमें पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचानी चाहिए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के 11 जिलाध्यक्षों, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ गहन मंथन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी चुनावों को लेकर भी मंत्र दिया तो वहीं कहा कि हमें पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचानी चाहिए। दोपहर बाद करीब दो बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने तीन घंटे तक चर्चा की तो आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 500 साल के इंतजार के बाद श्रीराम लला के विराजने का इंतजार खत्म हुआ है। देश व दुनिया के लिए आखिरकार वह वक्त आ गया है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को विपक्ष द्वारा भाजपा की राजनीति करार देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीति के अर्थ का ही पता नहीं है। जिस दिन वे लोग यह सिख जाएंगे, तब ऐसा नहीं कहेंगे। श्रीराम के आने की हर किसी को खुशी है और पूरे देश में हर्ष का माहौल है। वे आठ या नौ फरवरी को श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।