कुरुक्षेत्र। नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश सचिव हरिओम अग्रवाल। स्वय
पिहोवा। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा समाज के सक्रिय सदस्य हरिओम अग्रवाल को सामाजिक सेवाओं, संगठन के प्रति समर्पण एवं लंबे अनुभव को देखते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा पर हुई। संगठन के महासचिव बलराम गुप्ता ने विश्वास जताया कि हरिओम अग्रवाल अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण भाव से प्रदेश स्तर पर संगठन को अधिक मजबूती देंगे।
हरिओम ने अग्रवाल वैश्य समाज के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे। समाज हित, संगठन विस्तार तथा युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। संगठन के श्रेष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति पर पिहोवा एवं कुरुक्षेत्र क्षेत्र के अग्रवाल समाज के लोगों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देकर सफल कार्यकाल की कामना की।