फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को परेशान करना ही प्रदेश सरकार की कार्यशैली बनी : बृजेंद्र सिंह

विज्ञापन
शाहाबाद। सद्भाव यात्रा में मौजूद पूर्व लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। पूर्व लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा ने सोमवार को देवी मंदिर से शुरुआत की। यहां पहले मंदिर में माथा टेका और उसके बाद यात्रा आर्य समाज रोड, मेन बाजार, कमेटी बाजार, शिव द्वार, ईदगाह रोड होते हुए रेलवे रोड पर संपन्न हुई। देवी मंदिर में पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड काटे जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। पूर्व सांसद ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जनता को परेशान करना वर्तमान सरकार की कार्यशैली बन चुकी है।
विज्ञापन

सरकार सुविधा के नाम पर पोर्टल तो बना देती है लेकिन बिना उचित तैयारी और सोच-विचार के लागू किए गए ऐसे निर्णयों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बुजुर्गों के सम्मान से जुड़ी सम्मान राशि है। यदि कोई व्यक्ति वर्षों से आवश्यक दस्तावेज देकर पेंशन प्राप्त कर रहा है, तो तकनीकी कारणों या परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों के आधार पर उसे बंद करना अनुचित है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं में खर्च कम करने के लिए इस प्रकार की प्रक्रियाएं अपनाती है जिससे लाभार्थियों की संख्या कम हो सके। किसानों से संबंधित मेरी फसल, मेरा बीमा पोर्टल को भी उन्होंने इसी दिशा का कदम बताया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि इस अभियान का मुख्य संदेश सद्भाव और 36 बिरादरी का भाईचारा स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ के संदेश के माध्यम से समाज में एकता मजबूत करना और विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करना इस यात्रा का लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही देश में भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में सक्षम है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, डॉ. छवि प्रकाश, स्वीटी रंगा-राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, महिला कांग्रेस, श्याम लाल मक्कड़, नीरज शर्मा, सत्यम शर्मा, रजत शर्मा, अजय कुमार-पार्षद, हरीश क्वात्रा-पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, मायाचंद चौधरी, लक्ष्मण दास चेयरमैन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


आज 53वें हल्के थानेसर में प्रवेश करेगी यात्रा

पूर्व सांसद ने बताया कि यात्रा पहले यमुनानगर जिले से होकर निकली। इसके बाद पंचकूला, फिर अंबाला से होते हुए वर्तमान में शाहाबाद पहुंची। समापन के साथ यात्रा के 52 हल्के पूरे हो जाएंगे और आज यह 53वें हल्के थानेसर-कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी।

शाहाबाद। सद्भाव यात्रा में मौजूद पूर्व लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें