कुरुक्षेत्र। प्राइमरी स्कूल लोहारा में आयुर्वेदिक स्कूल हेल्थ कैंप में बच्चों के स्वास्थ्य की ज
कुरुक्षेत्र। आयुष आरोग्य मंदिर दबखेड़ा के माध्यम से गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल लोहारा में आयुर्वेदिक स्कूल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की ओर से प्रत्येक माह आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सकों के माध्यम से नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि इसी कड़ी में आज स्कूल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जीएडी दबखेड़ा के चिकित्सक व फार्मासिस्ट की टीम ने सेवाएं प्रदान की। इस कैंप के दौरान डॉ. मीना ने बच्चों को दिनचर्या व ऋतुचर्या के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आसपास पाए जाने वाले औषधीय पौधों जैसे गिलोय, आंवला, तुलसी, एलोवेरा व अश्वगंधा के गुणों से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त रसोई में प्रयोग होने वाले मसालों के औषधीय गुणों के बारे में भी बताया गया। कैंप में कुल 62 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें 22 बालक और 36 बालिकाएं शामिल रहीं। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सिम्मी लोंगिया की ओर से बच्चों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर स्कूल के हेडमास्टर कृष्ण कुमार, प्राध्यापक नसीब सिंह व नीलम सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।