फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हैप्पी कार्ड एक्टिवेशन में आएगी तेजी, मुख्य डिपो को मिली तीन नई मशीनें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हैप्पी कार्ड ए​क्टिवेशन मशीन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज की हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब यात्रियों को कार्ड एक्टिवेशन में कम परेशानी होगी। प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से मुख्य डिपो को तीन नई एक्टिवेशन मशीनें मिली हैं। विभागीय अधिकारियों ने इनमें से दो मशीनों का वितरण कर दिया है। एक मशीन शाहाबाद बस अड्डे को सौंपी गई है। दूसरी मशीन लाडवा बस अड्डे के इंचार्ज को दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही कार्ड सक्रिय करना है। इससे लोगों को मुख्य डिपो के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले सीमित संसाधनों के कारण लाभार्थियों को कार्ड एक्टिवेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। कई बार एक ही मशीन पर अधिक भीड़ होने से काम प्रभावित होता था। नई मशीनें मिलने से कार्य क्षमता बढ़ेगी और प्रतिदिन अधिक संख्या में कार्ड सक्रिय किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि तीसरी मशीन को किस स्थान पर भेजा जाए, इस पर अभी विचार किया जा रहा है। यह निर्णय योजना के अधिकतम लाभ को सुनिश्चित करने के लिए लिया जाएगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद कार्ड एक्टिवेशन की लंबित संख्या तेजी से कम होगी। इससे योजना का लाभ पात्र लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।


सरल और तेज बनाई जा रही एक्टिवेशन प्रक्रिया : समिंदर
महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड समय पर देने और एक्टिवेशन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा रहा है। नई मशीनों के संचालन से मुख्य डिपो पर भीड़ कम होगी और शाहाबाद, लाडवा क्षेत्र के लाभार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। तीसरी मशीन को जरूरत और लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए जल्द ही वितरण संबंधी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें