फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिज्ञासा को नवाचार में बदल देता है विज्ञान : सचदेवा

Tue, 28 Jul 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विज्ञान सप्ताह में शामिल होते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में सोमवार को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय एवं अन्य महान भारतीय वैज्ञानिकों की स्मृति में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व से अवगत कराते हुए वैज्ञानिक सोच और नवाचार को अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अकादमिक समन्वयक एवं पीजीटी (रसायन विज्ञान) नेहा सचदेवा ने विज्ञान सप्ताह की गतिविधियों की घोषणा करते हुए कहा कि विज्ञान जिज्ञासा को नवाचार में बदलकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा नई खोज और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने महान भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन और उनके योगदान पर आधारित प्रस्तुतियां देकर भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों से सभी को परिचित कराया। विज्ञान सप्ताह के दौरान मॉडल प्रदर्शनी, वैज्ञानिक व्याख्यान, विज्ञान प्रस्तुतियां और प्रयोगात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनसे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन, सृजनात्मकता, अनुसंधान की भावना और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें