फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 76.60 करोड़ से बनेगा गुरु रविदास भवन और म्यूजियम

Tue, 23 Jun 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु रविदास भवन और म्यूजियम बनाने की मंजूरी दी है। इसे सिख म्यूजियम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट लगभग 24 महीनों में 76.60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा हो जाएगा। यह सुविधा आस्था और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी और कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ये जानकारी पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक आयुष हॉस्पिटल की स्थापना को स्वीकृति देना एक दूरदर्शी निर्णय है। कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी में एक आयुष हॉस्पिटल बनाने को भी मंज़ूरी दी। इस प्रोजेक्ट् पर लगभग 465 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। इसके माध्यम से आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा तथा भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को नई मजबूती मिलेगी। इससे न नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर आयुष चिकित्सा एवं अनुसंधान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा। लगभग 465 करोड़ से बनने वाला यह आयुष हॉस्पिटल का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सेक्टर-33 में भव्य गुरु रविदास भवन एवं म्यूजयिम के निर्माण को मंजूरी देकर संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों, शिक्षाओं एवं सामाजिक समरसता के संदेश को स्थायी रूप से संरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें