फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिलाड़ियों और कोचों ने किया योगाभ्यास

Tue, 23 Jun 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। ये विचार भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक विजय मनचंदा ने पिपली यूथ हॉस्टल के प्रांगण में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान खिलाड़ियों और विभिन्न खेलों के कोच ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

विजय मनचंदा ने कहा कि योग दिवस शारीरिक फिटनेस, मानसिक कल्याण और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। योग कई लाभ प्रदान करता है, जिसमें बढ़ा हुआ लचीलापन, बेहतर ताकत और मुद्रा, तनाव में कमी, बढ़ी हुई एकाग्रता और आंतरिक शांति की भावना शामिल है।
योग का अभ्यास करके, व्यक्ति आत्म-जागरूकता, सचेतनता और जीवन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण विकसित कर सकते हैं। योग का वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियों के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें