फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुजरात के राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचाने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने धर्मनगरी में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचाने का संदेश दिया। उन्होंने हवाई यात्राओं का त्याग कर आम नागरिक की तरह ट्रेन से सफर किया। रेलवे स्टेशन से गुरुकुल तक की यात्रा भी ई-रिक्शा से की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान को अपने आचरण में ढाला। उन्होंने हवाई यात्राएं और सुरक्षा काफिला बंद कर दिया है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने बढ़ती गर्मी पर चिंता जताई। उन्होंने वैश्विक तापन और पर्यावरण बदलावों पर वैज्ञानिकों की चिंता का जिक्र किया। राज्यपाल ने पर्यावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने सभी कुलपतियों और उच्च अधिकारियों से तेल का कम उपयोग करने को कहा। सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील भी की।


राज्यपाल की मुहिम को मिला समर्थन

ई-रिक्शा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास ने राज्यपाल के व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सीधे जनता के दिलों को छूता है। यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप और अन्य सदस्यों ने संकल्प लिया। वे प्रधानमंत्री के ईंधन बचाने के संदेश को घर-घर पहुंचाएंगे। राज्यपाल की पर्यावरण और स्वच्छता मुहिम के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें