कुरुक्षेत्र। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के आह्वान पर अतिथि अध्यापक 29 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। वे नियमितीकरण की मांग को लेकर यह प्रदर्शन करेंगे। संगठन के नेताओं ने लघु सचिवालय में चल रहे अनिश्चितकालीन पड़ाव पर यह जानकारी दी।
यह पड़ाव 23 जून से चल रहा है। शनिवार को इसका पांचवां दिन था, जिसकी अध्यक्षता ईश्वर बरवाला ने की। अध्यापकों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
सर्वोच्च न्यायालय ने 17 अप्रैल 2026 को 2014 की नियमितीकरण नीतियों को वैध ठहराया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी 29 अप्रैल व 27 मई को नियमित करने के आदेश दिए हैं। अतिथि अध्यापक इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं। वे तत्काल नियमितीकरण और जून 2014 से सभी लाभ चाहते हैं। संवाद