फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल ने बस स्टैंड के नजदीक लगवाया वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सांसद नवीन जिंदल की ओर से बस स्टैंड के नजदीक गुरुद्वारे के सामने वाटर कूलर लगवाया गया। भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने इस कूलर का उद्घाटन करते हुए जनसेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल हमेशा जनसेवा के कार्यों को अग्रणी रहे हैं। लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए चलाया जा रहा जलसेवा अभियान सराहनीय पहल है। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल ने अपने निजी कोष से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के बस स्टैंड, चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगवा रहे हैं। इससे रोजाना हजारों यात्री, विद्यार्थी, किसान, मजदूर, दुकानदार और आम नागरिकों को साफ पीने का पानी आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें