फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापकों का एलान, अब होगी आर-पार की लड़ाई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में जुटे अतिथि अध्यापक अरुण नीति बनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों ने नियमितीकरण और न्यायालय के फैसले को लागू करवाने के लिए सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का एलान कर दिया है। इस कारण 25 को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ के लिए न्याय यात्रा निकालने का एलान कर दिया है। आंदोलन को कड़ा करने के लिए प्रमुख गेस्ट टीचर संगठनों की बैठक हुई।
बैठक में अरुण मलिक व कुलदीप झरौली ने सभी को एक मंच पर इकठ्ठा करते हुए कहा कि अब लड़ाई आर-पार की होगी। सभी संगठनों को मिलाकर अतिथि अध्यापक संयुक्त मोर्चा हरियाणा प्रदेश का गठन किया। बैठक में मुख्य अतिथि अध्यापक संगठन, संघर्ष समिति, कोर्ट कमेटी, हास 22 और आस 748 एक साझा मंच पर आए। आंदोलन को सुचारू रूप से चलाने और आगामी रणनीतियों के लिए सर्वसम्मति से 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय संचालन कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें से मुख्य रूप से राज्य प्रधान कृष्ण धारसूल व महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष के लिए मैना यादव को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथि अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन का खाका तैयार करते हुए एलान किया है कि 25 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय न्याय रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के तुरंत बाद कुरुक्षेत्र से राजधानी चंडीगढ़ के लिए न्याय यात्रा निकाली जाएगी और राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें