कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित निजी होटल में बैठक करते गुदगुदी जंक्शन समूह के अध्यक्ष चंद्रमौलि
कुरुक्षेत्र। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से संगीतमयी कार्यक्रम एक शाम-सुरों के नाम रविवार 21 जून को होगा। ग्रैंड कराओके शो की तैयारी के लिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के निकट निजी होटल में कार्यकारिणी की बैठक हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी बलजीत चावला ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में किए जा रहे 176वें और करनाल के छठे कार्यक्रम का आयोजन फूसगढ़ रोड स्थित एमडीडी बाल भवन में 21 जून को दोपहर बाद तीन से सायं सात बजे तक किया जाएगा।
बॉलीवुड कलाकार एवं गुदगुदी जंक्शन जिला हिसार, जींद, कैथल के सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी सागर शर्मा, म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के इंचार्ज सुनील भटनागर, कैथल से डॉ. प्रभाकर पुरी, नरवाना से सचिन शर्मा, यमुनानगर से संजीव गोंदी, मोंटी राजा, राकेश शर्मा सहित करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और नरवाना आदि शहरों के 27 गायक सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगे।
गौड़ ने कहा कि उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एमडीडी बाल भवन के संस्थापक निदेशक पीआर नाथ, समूह संरक्षक जितेंद्र बंसल, गगनदीप ढींगरा, करनाल कार्यकारिणी संरक्षक प्रो. जोगेंद्र सिंह मदान, जिला करनाल प्रभारी पुनीत बजाज सहित बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी शामिल होंगे। करनाल के संगीतमयी कार्यक्रम अधिकारी पीके जॉन बाल भवन के विद्यार्थियों के साथ रिहर्सल में लगे हैं।