फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ं गैंगस्टर गतिविधियां : दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने वीरवार को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्तमान हालात पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी जन-जन अभियान पर कहा कि इसे प्रदेश के 1100 से अधिक गांवों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक वह करीब 200 गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अभियान को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है तथा जो कार्यकर्ता किसी कारणवश पार्टी से नाराज थे, उन्हें मनाने और फिर से संगठन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा जजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। जन-जन अभियान के माध्यम से हम हर गांव, हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश में चौधरी देवीलाल की विचारधारा और उनकी जनकल्याणकारी सोच को फिर से मजबूती से स्थापित किया जाएगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जजपा की युवा इकाई लगातार युवाओं को जोड़ने के लिए काम कर रही है।
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टर गतिविधियां, हत्या और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कुरुक्षेत्र के जिला अस्पताल में सामने आए नाबालिग के यौन शोषण मामले में कहा कि इस मामले की गहराई से जांच की जरूरत है। कई बड़े लोगों के नाम इसमें सामने आ सकते हैं, जिसके चलते ही सरकार इसे दबाने में ही लगी है। इस अवसर पर जिला प्रधान कुलदीप जखवाला, प्रदेश महा सचिव जगबीर मोहड़ी, हल्काध्यक्ष कुलदीप सैनी, डाॅ. जसविंदर खैरा, जसबीर औजला सुरिंदर औजला, रजिता अजराना कला, सुरजीत अहमदपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें