फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: त्योहारी सीजन में जीआरपी ने बढ़ाई सतर्कता

Fri, 03 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
साइबर अपराधों से बचने के लिए जीआरपी टीम लोगों को जागरूक करते हुई। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ स्टेशनों पर तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में जीआरपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगातार चौकसी बढ़ाई है। साथ ही यात्रियों को साइबर अपराध और जेबतराशी जैसे खतरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। त्योहारों के मौसम में सबसे अधिक भीड़ रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में देखने को मिलती है। इस दौरान असामाजिक तत्वों और शरारती लोगों की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जीआरपी ने अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।
प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। बैग और अन्य सामग्री की चेकिंग डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से की जा रही है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु को स्टेशन में प्रवेश न मिल सके। जीआरपी जवान प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और ट्रेनों के डिब्बों में लगातार गश्त कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। कई मामलों में ऐसे लोग पकड़ में आए हैं जो बिना टिकट या संदिग्ध गतिविधियों के साथ प्लेटफॉर्म पर मौजूद पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग और डिजिटल पेमेंट का चलन और बढ़ जाता है। इसी कारण साइबर अपराधी सक्रिय रहते हैं और लोगों को नकली कॉल या फर्जी लिंक के जरिए ठगने की कोशिश करते हैं।

साइबर अपराधों से बचने के लिए जीआरपी टीम लोगों को जागरूक करते हुई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें