कुरुक्षेत्र। बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निवारण के लिए विद्युत सदन यूएचबीवीएन में चेयरमैन की अध्यक्षता में उपभोक्ता फोरम की एक बैठक 17 फरवरी को होगी।
यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि फोरम की बैठक सेक्टर-8 एसई विद्युत सदन यूएचबीवीएन में 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। बैठक में बिजली की वह समस्याएं सुनी जाएंगी, जिनका एसडीओ सहित स्थानीय अधिकारियों से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हुआ।
ऐसे उपभोक्ता अपनी समस्याओं को फोरम के समक्ष रख सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस बिजली चोरी संबंधी मुकदमे कोर्ट में लंबित हैं, सुनवाई नहीं होगी। उपभोक्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की गई।