फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता जयंती महोत्सव पर श्रीजयराम विद्यापीठ से निकाली भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

गीता महोत्सव के चलते शनिवार को श्री जयराम विद्यापीठ एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के समक्ष से गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभा यात्रा का नगर में अनेकों जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। भव्य एवं विशाल यात्रा में श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी भी अन्य संतों के साथ मुख्य तौर पर रथ पर सवार होकर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि शोभा यात्रा बिरला मंदिर, मोती चौक, पुरानी सब्जी मंडी हनुमान मंदिर, छोटा बाजार, तेज प्रताप टंकी, पुराना बस अड्डा, श्रद्धानन्द चौक, पारस रोड, गोल बैंक, रेलवे रोड, गुरुद्वारा छटी पातशाही तथा पैनोरमा से होती हुई श्री जयराम विद्यापीठ में आकर समाप्त हुई। उन्होंने बताया शोभा यात्रा में भगवान श्री गणेश, राधा कृष्ण का झूला, भगवान शंकर स्वरूप, वीर हनुमान महाबली, भगवान श्री कृष्ण सुदर्शन चक्र, महालक्ष्मी लाइव, मां दुर्गा लाइव, भगवान श्री राम भगत वीर हनुमान, विष्णु जी एवं माता लक्ष्मी शेषनाग पर इत्यादि झांकियों को शामिल किया गया। शोभा यात्रा में जयराम महिला मंडल की महिलाएं, जयराम संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारी व विद्यार्थी शामिल हुए। इस मौके पर केके कौशिक, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, कुलवंत सैनी, टेक सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, पवन गर्ग, एसएन गुप्ता, राजेश सिंगला इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें