फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब तक सिर्फ 27 खिलाड़ियों का ग्रेडेशन, आज आखिरी दिन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ग्रुप-डी भर्ती में खेल कोटे का लाभ लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आज आखिरी मौका है। खेल ग्रेडेशन के लिए आवेदन और दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है। जिले में अब तक केवल 27 खिलाड़ियों का ही ग्रेडेशन हो पाया है।
विज्ञापन

सत्यापन के लिए करीब 50 से ज्यादा खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। इनमें से कई खिलाड़ी विभाग के संपर्क में नहीं आए हैं। वहीं, कई खिलाड़ियों के दस्तावेज में कमियां मिली हैं। जिले में ग्रेडेशन के लिए आवेदन की रफ्तार शुरू से ही धीमी रही। 24 जून को 8, 29 जून को 12 और 30 जून को 2 खिलाड़ियों ने सत्यापन कराया। 2 जुलाई तक करीब 5 से 7 खिलाड़ियों ने ही दस्तावेज सत्यापन कराया। साइकिलिंग, वॉलीबॉल, क्रिकेट, शूटिंग, कराटे और ड्रैगन बोट जैसे विभिन्न खेलों के दस्तावेज की जांच हुई है। जिला खेल विभाग की पांच सदस्यीय समिति इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें