बाबैन। 30 जून को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। गडौला गांव के रणबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने साथी राहुल के साथ कंदौली से गडौला लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे प्रहलादपुर बस अड्डे के पास यह हादसा हुआ। सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से कैंटर को ओवरटेक किया। उसने रणबीर और राहुल की मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिरे और उनके सिर, छाती व कंधों पर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।