फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अगस्त तक छात्र संघ के चुनाव कार्यक्रम घोषित करें सरकार : दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्र हित में चुनाव बेहद जरूरी है और यह उनका अधिकार है। प्रदेश सरकार छात्र संघ के चुनाव पांच अगस्त तक घोषित करे। ऐसा न किए जाने पर जजपा की ओर से अगले दिन छह अगस्त को इनसो के कार्यक्रम कर एलान किया जाएगा। इसकी शुरूआत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ही की जाएगी। यह अल्टीमेटम जजपा के महासचिव दिग्विजय चौटाला ने दिया। वे शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इनसो की ओर से कराए गए छात्र संवाद सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र संघ के चुनाव उनके हित में कराए जाते थे, जिससे छात्रों की अनेक समस्याओं का समाधान होता था, लेकिन प्रदेश सरकार ये चुनाव नहीं करवा पाई, जबकि छात्र अनेक बार मांग कर चुके हैं। चुनाव न करवाना उनके अधिकार और हितों के खिलाफ है। छात्रों की सभी परेशानियों का अंत छात्र संघ के चुनाव से ही होगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उन्होंने छात्रों के बीच भ्रमण किया था और सभी की एक ही आवाज थी कि 1996 से बंद किए गए छात्र संघ के चुनाव कराए जाएं। बिना छात्र प्रतिनिधि चुने संस्थान से संबंधित प्रशासन छात्रों की किसी भी परेशानी को गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि जब पंजाब, राजस्थान व दिल्ली सहित अन्य राज्यों में छात्र संघ के चुनाव होते हैं तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकते। सरकार को पांच अगस्त तक इसके लिए कार्यक्रम व बजट घोषित करना होगा। यह सरकार का वादा भी था और इसे पूरा करना चाहिए।


बॉक्स
सरकार नहीं मानी तो केयू से ही शुरू होगी बड़ी लड़ाई
चौटाला ने कहा कि छात्रों के हितों के लिए इनसो ने बड़े आंदोलन किए हैं। अनेक बार कड़ा संघर्ष किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी अनेक बार ऐसे आंदोलन किए गए हैं, जिनकी मांगें सरकार को माननी पड़ी। अब फिर सरकार के पास पांच अगस्त तक का समय है। मांगें नहीं मानी तो अगले दिन से ही केयू से ही इनसो बड़ी लड़ाई शुरू कर देगी। इनेसो का नेतृत्व कर रहे प्रदीप देशवाल की अगुवाई में कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो वे तैयार हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टुकड़ों में बंटी हुई है और जब तक यह टुकड़ों में बंटी रहेगी अच्छा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहद अच्छा काम कर रही है और जनता से किए सभी वादे पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें