कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के निकट ई-रिक्शा चालक पर पेचकस से हमला कर कुछ युवक नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जोगिंद्र निवासी आकाश नगर ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह ब्रह्मसरोवर के निकट 18 मंजिला मंदिर के पीछे अपनी ई-रिक्शा खड़ी करके बाथरूम करने लगा। इसी दौरान 6-7 युवक आए और उसके साथ मारपीट करते हुए दूसरी तरफ ले गए। यहां आरोपियों ने उसे पेचकस दिखाकर जेब से करीब 1800 रुपये व उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उसे पेचकस भी मारा, जिससे उसके पेट पर खरोंच आ गई। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद