लाडवा। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल शतरंज व कैरम प्रतियोगिता में परचम लहराया। स्कूल के विद्यार्थी आठ स्वर्ण समेत 20 पदक लेकर लौटे। स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। स्कूल के खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि रेड ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी अंबाला में आयोजित इंटर स्कूल शतरंज व कैरम प्रतियोगिता में उनके स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में उनके विद्यार्थियों ने आठ स्वर्ण, छह रजत व छह कांस्य समेत कुल 20 पदकों पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थी रूपित व कपिल को शतरंज में और अनिकेत को कैरम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
बताया कि अनिकेत, कपिल, हर्षित, सार्थक, रुपित, निहित, नवदीप व हितेश ने स्वर्ण पदक जीते हैं। तपिश, दीपांशु, अंश, अनमोल, आराध्या व कुणाल ने रजत पदक और भगत राम, अमृतपाल, युवराज, अंश राणा, रमनीत व अनिकेत कांस्य पदक लेकर आए। स्कूल की प्रधानाचार्य रितु सिंगला ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही महत्वपूर्ण है और उसमें पदक जीतना सोने पर सुहागा जैसा है। इस जीत का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के आशीर्वाद के साथ प्रशिक्षक को जाता है। स्कूल में शैक्षिक अध्ययन के साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, मानसिक विकास के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट व सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई जाती रहेगी।
स्कूल की प्रधानाचार्य रितु सिंगला ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही महत्वपूर्ण है और उसमें पदक जीतना सोने पर सुहागा जैसा है। इस जीत का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के आशीर्वाद के साथ प्रशिक्षक को जाता है। स्कूल में शैक्षिक अध्ययन के साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, मानसिक विकास के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट व सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई जाती रहेगी।