अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजीपी ला एंड आर्डर मोहम्मद अकिल ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। मोहम्मद अकिल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बता दे कि कमांडो व स्वान दस्ते ने समारोह स्थल एरिया में कांबिग की। मौके पर एडीजीला एंड आर्डर के साथ आईजीपी सुरक्षा संजय कुमार, आईजीपी सीआईडी अनिल कुमार राव, आईजीपी करनाल रेंज एएस चावला, एसपी कुरुक्षेत्र सिमरदीप सिंह, एसपी करनाल पंकज नैन, एसपी जींद शशांक आनंद, एसपी यमुनानगर मुनीष चौधरी, एसपी कैथल सुमेर प्रताप सिंह सहित गीता जयंती में ड्यूटी पर आए सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रिहर्सल के बाद आईजीपी ने ली बैठक
एडीजीपी ला एंड आर्डर की रिहर्सल के बाद आईजीपी करनाल रेंज एएस चावला ने पुलिस लाईन के सभागार में ड्यूटी पर तैनात सभी ड्यूटी इंचार्ज पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। एएस चावला ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। समारोह में आने वाले हर व्यक्ति के पास आईकार्ड या इंट्री पास जरुरी होगा।