फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने सोमवार को राजकीय मिडिल स्कूल किशनपुरा में पहुंचकर छोटे विद्यार्थियों व छात्राओं को उनके साथ आमतौर पर होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। छात्रों को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। टीम की महिला सिपाही हरजीत ने छात्राओं से कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। इसलिए आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस महकमे ने दुर्गा-शक्ति एप लाॅन्च किया हुआ है जिसका लाल बटन दबाने से आपको पुलिस तुरंत ट्रेस करके आप तक मदद पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि स्वयं को व अपने परिवार की महिलाओं को इस एप पर पंजीकृत करें। टीम ने बताया कि महिला के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना नजदीकी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। टीम ने स्कूल के छोटे छात्र-छात्राओं को अच्छे स्पर्श व बुरे स्पर्श के बारे में भी बताया। साथ ही छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें