फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेस कर्मचारियों की हुई आम सभा बैठक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते यूनियन प्रधान सहित अन्य सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के होस्टल मेस वर्कर यूनियन की आम सभा मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 सितंबर को यूनियन कुलपति को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान सुभाष पारचा ने की, जबकि संचालन महासचिव कृष्ण चंद सैनी ने किया। यूनियन के प्रधान सुभाष पारचा ने बताया कि यूनियन की मुख्य मांग है कि हाईकोर्ट का फैसला लागू हो। नौ जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने मेस कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया था, जिसे तुरंत लागू करने की मांग उठाई गई।
2003 की पॉलिसी में शामिल सभी मेस कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और बाकी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि मेस में तैनात कर्मियों से घास काटने या सफाई जैसे अन्य कार्य न करवाए जाएं। 29 अगस्त 2025 को दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति में से एक को जबरन सेवा-निवृत्त किया गया, जिसे तुरंत बहाल करने तथा मेस फंड से नियुक्त कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह न्यूनतम 10 हजार रुपये या उससे अधिक वेतन दिए जाने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

सभा में यूनियन के मुख्य सलाहकार रजनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमन कुमार, उपप्रधान ख्याली राम, प्रेस सचिव भारत लाल सहित सैकड़ों महिला और पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में एकजुट होकर सभी ने मांगों को पूरा करवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें