फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आत्मनिर्भर भारत रेलयात्री संपर्क अभियान के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मौजूद म - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्रचार सामग्री वितरित करते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर आत्मनिर्भर भारत रेलयात्री संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने यात्रियों और जनता से सीधे संवाद की सार्थक पहल की सराहना की। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाने के बाद स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। स्वदेशी उत्पाद भारतीय जरूरतों और जीवनशैली के अनुरूप होते हैं तो बेहतर गुणवत्ता व भरोसा बनेगा। इससे लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन, धन का देश में प्रवाह, पर्यावरण के लिए अनुकूल, सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा सहित कई फायदे होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें