फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गैंगस्टर नाेनी राणा ने ठेके पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोशल मीडिया पर नोनी राणा के नाम से डाली गई वायरल पोस्ट।
विज्ञापन
लाडवा। यमुनानगर के पॉश एरिया मॉडल टाउन व सीएम सिटी लाडवा में शराब के ठेके पर रविवार रात हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर नोनी राणा ने ली है। इंस्टाग्राम पर काला राणा ग्रुप नाम से बने एक सोशल अकाउंट पर पोस्ट डालकर लिखा गया है कि बरनाला शोरूम और लाडवा ठेके पर गोली हमने चलवाई है और ये तो ट्रेलर था।
विज्ञापन

रविवार देर रात हुई गोलीबारी में शामिल तीनों बदमाशों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाया है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस की ओर से पूरे शहर में नाकाबंदी की हुई है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाश पुलिस थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम देकर भागने में कामयाब हो जाते हैं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, डीएसपी रणधीर सिंह, थाना प्रभारी जगदीश चंद्र, सीआईए वन और टू की टीमें लगातार शहर में सर्च अभियान चला रही हैं। इतना ही नहीं घटना के आसपास व पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।
रविवार देर रात लाडवा बस स्टैंड के सामने शराब के ठेके पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गनीमत यह रही कि उस समय ठेके पर काम करने वाला सेल्समैन रमेश कुमार लघुशंका के लिए बस स्टैंड पर गया हुआ था। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली काउंटर को भेदते हुए सेल्समैन की कुर्सी को चीरती हुई निकल गई थी।

कुरुक्षेत्र। सोशल मीडिया पर नोनी राणा के नाम से डाली गई वायरल पोस्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें