फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर शोरूम में आग, सामान राख

Tue, 29 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा रोड स्थित फर्नीचर के एक शो रूम सोमवार सुबह 5 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में लाखों का सामान जल कर राख हो गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ देर की आग में ही शो रूम पूरी की दीवारें और छत भी कोयले में बदल गई। गनीमत यह रही कि शो रूम के ऊपरी हिस्से में किराये से रह रहे विद्यार्थी मौजूद नहीं थे। नहीं तो मान के साथ जान का भी नुकसान हो सकता था। चौंकाने वाली बात यह है कि फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद भी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग चल पाया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पिहोवा रोड पर, रावगढ़ निवासी सोमचंद्र का फर्नीचर शो रूम हैं। उनके यहां फर्नीचर बेचने और बनाने का काम किया जाता है। इसी शो रूम पर मकान बना हुआ है। जिसे कुछ विद्यार्थियों को किराये पर दिया गया है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे किसी ने शो रूम से धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग की लपटे भी निकलने लगी। पड़ोसी ने आग लगने की सूचना सोमचंद्र को दी। वे वहां पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। दो फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

लाखों का सामान हुआ राख
 सोमचंद्र ने बताया कि दुकान में 50 से 60 हजार की लकड़ी, 1 लाख की मशीनें, 1 लाख का फर्नीचर का सामना था। जो आग की चपेट में आकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण 15 लाख के करीब नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


छुट्टी ने बचाई जान
फर्नीचर शो रूम के ऊपर थ्री रूम सेट मकान बना हुआ है। यह मकान विद्यार्थियों ने मिलकर किराये पर लिया है। गनीमत यह रही कि रविवार को अवकाश होने के कारण यह सभी विद्यार्थी अपने अपने घर चले गए थे। जब आग लगी मकान में कोई नहीं था। इधर आग से शो रूम की दीवारों में दरारें पड़ गई और छत झुक गई। सोमचंद्र ने बताया कि भवन पूरी तरह कंडम हो चुका है। शो रूम का भवन तो जर्जर हुआ ही है साथ ही ऊपर का मकान भी तोड़ना पड़ेगा।



फॉरेंसिक टीम ने दुकान का किया निरीक्षण
फर्नीचर शो रूम में आग लगने के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी दुकान का निरीक्षण किया। टीम ने दुकान से कुछ नमूने भी उठाएं हैं। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया लेकिन आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। बताया जाता है कि नमूनों की जांच कर  फॉरेंसिक टीम आग के कारणों का पता लगाएगी।



प्राथमिक जांच में आग लगने के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। फोरेंसिक टीम ने दुकान मुआयना किया है और नमूने भी लिए गए हैं। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चलेगा। मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, केयू थर्ड गेट चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें