फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 2025 में अक्तूबर से दिसंबर तक 2028 का किया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से समीक्षा बैठक ली गई। इसके बाद उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष अक्तूबर से दिसंबर 2025 तक 3338 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2028 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इनमें 297 शिकायतें लंबित और 1013 शिकायतें रि-ओपन हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों के अधिकारी शिकायतों पर समाधान करने के साथ एटीआर की स्पष्ट रिपोर्ट अपलोड करें, ताकि शिकायतें रि-ओपन न हों। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सभी शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। जनसंवाद पोर्टल की शिकायतों को गंभीरता के साथ समाधान करना सुनिश्चित करना होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसंवाद और समाधान शिविरों की शिकायतों की सुनवाई कर कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जिन शिकायतों का जिलों में समाधान नहीं होता, वह संबंधित व्यक्ति चंडीगढ़ या मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में पहुंचकर अपनी समस्या को रखता है। इन शिकायतों को जनसंवाद पोर्टल पर संबंधित विभाग को भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों पर अधिकारियों को गंभीर होने की जरूरत है।
विज्ञापन

10 दिनों में 300 शिकायतों का हुआ समाधान

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पिछले 10 दिनों में विभिन्न विभागों ने करीब 300 शिकायतों का समाधान किया है। मौजूदा समय में 297 शिकायतें लंबित और 1013 शिकायतें रि-ओपन हैं। इन शिकायतों पर अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उनके बारे में कारण सहित विस्तार से जानकारी भेजें। इस बारे में सरकार को अवगत करवाया जाए और सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई नीति या पॉलिसी तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें