फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रद्धाभाव से किया प्रभातफेरी का स्वागत

विज्ञापन
शाहाबाद। आयोजक परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट करते अतिथि। विज्ञप्ति - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा के तत्वावधान में आयोजित प्रभातफेरियों की शृंखला एलाइड कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया। लाडवा रोड स्थित मुकेश दहिया के निवास पर आयोजित इस प्रभातफेरी का शुभारंभ पंडित सुनील सेमवाल ने पूरे विधि-विधान से पूजन करवाकर किया। जैसे ही अजय मोंगा ने महामंत्र ओम नमः शिवाय की मधुर धुन छेड़ी और प्रदीप करावा ने गणपति वंदना की, पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। मंदिर सभा की ओर से उप-प्रधान संजीव भसीन, विजय शर्मा, नपा प्रधान गुलशन कवातरा व जीओ गीता के संरक्षक मलिक विजय आनंद ने आयोजक दहिया परिवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सभा के प्रधान एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने बताया कि शनिवार की प्रभातफेरी मंदिर परिसर में और रविवार की लक्की कॉलोनी में तिलक राज गांधी के निवास पर सजेगी। विधायक रामकरण सहित पार्षद ईशु सचदेवा, साहब सिंह और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने ओम जय शिव ओंकारा की आरती के साथ इस आयोजन का समापन किया।

शाहाबाद। आयोजक परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट करते अतिथि। विज्ञप्ति- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें