फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसले से होता नई ऊर्जा का संचार

विज्ञापन
केयू में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स को संबोधित करती प्रिया चौहान संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। उत्पाद शुल्क व कराधान विभाग करनाल से प्रिया चौहान ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के फैकल्टी लॉज में क्लर्कों के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स को बतौर मुख्य वक्ता पांचवें दिन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम कभी भी विफल नहीं होता। उम्मीद और विश्वास का छोटा-सा बीज, खुशियों के विशाल फलों से बेहतर और शक्तिशाली है। यदि मनुष्य कुछ सीखना चाहे, तो उसकी प्रत्येक भूल कुछ न कुछ सीखा देती है। हौसले से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।
मोटिवेशनल स्पीकर प्रिया ने कहा कि निराशा एक ऐसी बीमारी है, जिसकी चपेट में एक बार कोई आ गया तो उसका उबरना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। अधिकांश लोग नए काम की शुरुआत तो बहुत उत्साह के साथ करते हैं, लेकिन तय समय सीमा में अगर सफलता हासिल नहीं होती तो कुछ समय बाद ही सारा उत्साह खत्म होने लगता है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण होता है उदासीनता यानी खुद में मोटिवेशन की कमी। काम चाहे छोटा हो या बड़ा उसे अच्छे से पूरा करने के लिए मोटिवेशन की बहुत जरूरत होती है। बिना मोटिवेशन के अगर हम कोई काम कर भी लें तो उस काम में न आनंद आएगा और न ही वह कार्य ढंग से होगा।
विज्ञापन

दूसरे तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता डीन फैकल्टी ऑफ लॉ प्रो. अमित लूदरी ने सूचना का अधिकार अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह कानून नागरिक को जानने का अधिकार या सूचना लेने के अधिकार का हक देता है। हर नागरिक को सूचना लेने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति प्रथम अपील डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा सकता है। प्रथम अपील के साथ आरटीआई आवेदन, लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना (यदि उपलब्ध कराई गई है तो) एवं आरटीआई आवेदन के साथ दिए गए शुल्क की रसीद आदि की फोटोकॉपी लगी होनी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। रिफ्रेशर कोर्स के नोडल ऑफिसर व परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स के समापन पर क्लर्कों के प्रथम बैच की परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा उसके बाद प्रमाणपत्र वितरित किए जांएगे। इस मौके पर कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील ढुल, स्थापना शाखा के सहायक मनदीप शर्मा, लिपिक वर्षा, सौरभ दहिया व मोहित शारदा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें