फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप वासी बात्ता (कैथल) को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 19 फरवरी 2019 को गुरविंद्र सिंह वासी मंधेही ने शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरोपी प्रदीप व उसकी पत्नी को काफी समय से जानता है। प्रदीप बैंक लोन दिलाने का काम करता था। इसलिए उसने लोन लेने के लिए जमीन की डीड, इंतकाल व अपने और पत्नी के चेक प्रदीप को दे दिए थे। लोन लेने की प्रक्रिया के दौरान प्रदीप व उसकी पत्नी ने उसे बताया कि उनके रिश्तेदार विदेश गए हुए है। अगर वह अपने किसी सगे संबंधी को ऑस्ट्रेलिया या कनाडा भेजना चाहते है तो वह व्यवस्था कर देंगे। इस पर उसने प्रदीप से अपने रिश्तेदार कुलदीप सिंह वासी लंडी को ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात 15 लाख रुपये में तय की थी। आरोपी ने 17 नवंबर 2018 को उससे साढ़े 11 हजार रुपये फाइल खर्च के लिए। इसके बाद प्रदीप की पत्नी ने दो लाख 88 हजार रुपये नकद और 22 नवंबर 2018 को उसने चार लाख रुपये आरोपियों को दिए। आरोपी ने उनसे छह लाख साढ़े 99 हजार रुपये लेने के बाद भी रिश्तेदार को विदेश नहीं भेजा। बाद में पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें